Homeझारखंडखलारी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे कोयला लदे हाईवा में लगी आग, ड्राइवर...

खलारी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे कोयला लदे हाईवा में लगी आग, ड्राइवर ने लगाया अपराधियों पर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीटांड़ के पास शनिवार रात करीब 9:50 बजे मगध से खलारी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे एक 16 चक्का हाईवा (डंपर संख्या- JH-02 BP-5049) में आग लग गई। इस घटना में गाड़ी का पूरा केबिन और उसके ठीक पीछे के टायर जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि वाहन में लोड किया हुआ कोयला पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही खलारी और मैकलुस्कीगंज थाने की पुलिस के साथ सीआईएसएफ (CISF) की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सीसीएल के दमकल वाहन ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हथियार के बल पर रुकवाकर दी पर्ची

गाड़ी के ड्राइवर कुनील कुमार महतो ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ड्राइवर के अनुसार, जैसे ही गाड़ी बड़कीटांड़ के पास पहुंची, झाड़ियों में छिपे दो हथियारबंद लोग अचानक बाहर निकल आए। उन्होंने हथियार का डर दिखाकर गाड़ी रुकवाई, गाली-गलौज की और मोबाइल फेंककर भाग जाने की धमकी दी। चालक का यह भी दावा है कि उन लोगों ने उसे एक पर्ची थमाई और गाड़ी मालिक तक पहुंचाने की बात कही थी।

- Advertisement -

पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की जताई आशंका, पुरानी घटनाओं से भी जुड़े तार

दूसरी तरफ, पुलिस का रुख ड्राइवर के बयान से थोड़ा अलग नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की पर्ची मिलने की बात से फिलहाल इनकार किया है और शुरुआती जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, चालक के बयान को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इसी जगह पर कोयला लदे वाहनों में आग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस पुराने मामलों और इस घटना के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। आग लगने की असली वजह पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...