Homeझारखंडरांची में लगातार लुढ़क रहा पारा, 4 दिनों में 5.8 डिग्री गिरा...

रांची में लगातार लुढ़क रहा पारा, 4 दिनों में 5.8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi Weather: राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बीते चार दिनों के भीतर राजधानी के न्यूनतम तापमान में कुल 5.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे विशेषकर शाम और रात के समय कनकनी बढ़ गई है।

चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन नवंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। चार नवंबर को तापमान में 0.8 डिग्री, पांच नवंबर को 2.0 डिग्री, छह नवंबर को 1.3 डिग्री और सात नवंबर को 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को भी तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है, जिससे रात के समय ठंड का असर और गहराने के आसार हैं।

- Advertisement -

सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी और बादलों की आवाजाही

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 9 नवंबर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 से 12 नवंबर तक रांची सहित राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

10 से 12 नवंबर के बीच कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 10 और 11 नवंबर को संताल परगना और कोयलांचल के क्षेत्रों देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और धनबाद सहित सिंहभूम के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 12 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...