Homeझारखंडहटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से 15 किलो गांजा बरामद, RPF ने 4 को दबोचा

हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से 15 किलो गांजा बरामद, RPF ने 4 को दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “NARCOS” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 7 और 8 नवंबर 2026 की दरमियानी रात RPF फ्लाइंग टीम और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18624 (हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस) में चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन के पिछले जनरल कोच की तलाशी के दौरान चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। उनके पास मौजूद तीन बैगों की जांच करने पर कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7.50 लाख आंकी गई है। डीडी (DD) किट से जांच के बाद गांजे की पुष्टि की गई और मौके से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

ओडिशा से बिहार भेजी जा रही थी खेप, 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी जितेंद्र, सनी और वर्मा के रूप में हुई है, जबकि चौथा आरोपी विशाल यादव बिहार के पश्चिम चंपारण का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि गांजे की यह खेप विशाल यादव ने ओडिशा के बलांगीर से मंगवाई थी। इसे बाकी तीनों युवकों (जितेंद्र, सनी और वर्मा) के जरिए ट्रेन से पटना के रास्ते बिहार के चंपारण पहुंचाया जाना था। इस तस्करी के बदले तीनों युवकों को पैसों का लालच दिया गया था।

- Advertisement -

GRP को सौंपे गए आरोपी, NDPS एक्ट में केस दर्ज

यह पूरी कार्रवाई सहायक सुरक्षा आयुक्त (RPF, रांची) प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में RPF फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर और टीम द्वारा पूरी की गई। गवाहों की मौजूदगी में गांजे का वजन कर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद चारों आरोपियों को बरामद गांजा, तीन बैग, चार मोबाइल और जब्ती से जुड़े दस्तावेजों के साथ राजकीय रेल पुलिस (GRP), रांची को सौंप दिया गया। जीआरपी रांची ने इस मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 48/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...