
बिहार की राजनीति में बाहुबली विधायक के नाम से चर्चित जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच शादी के लिए खरीदी गईं दो लग्जरी गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को देने के लिए लग्जरी डिफेंडर गाड़ी खरीदी है, जबकि अपनी बेटी को उपहार में देने के लिए BMW कार खरीदी है।
दोनों लग्जरी गाड़ियों का वीडियो और तस्वीर सामने आने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है।बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इस शादी में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शादी को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। फिलहाल डिफेंडर और BMW की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।



