
Simdega: सिमडेगा जिले के लचरागढ़ पुल पर बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान चित्रसेन सिंह के रूप में हुई है। कोलेबिरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोलेबिरा थाना में दर्ज हुआ मामला
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। हादसे को लेकर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक चित्रसेन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



