
Simdega: सिमडेगा जिले में अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोलेबिरा पुलिस ने लचरागढ़ के कोम्बाकेरा गांव में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोलेबिरा थाना में दर्ज हुआ मामला
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को लेकर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 82/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी सात अभियुक्तों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



