Homeझारखंडजमशेदपुर में विस्थापितों ने खोला मोर्चा, UCIL की गाड़ियां खड़ी कराईं

जमशेदपुर में विस्थापितों ने खोला मोर्चा, UCIL की गाड़ियां खड़ी कराईं

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर में UCIL के खिलाफ स्थानीय विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश गहरा गया है। स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने कंपनी के सात हाइवा और तीन बोलेरो वाहनों को रोककर खड़ा कर दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण पिछले पांच दिनों से लगातार धरना और आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रबंधन स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पांच किलोमीटर दायरे के ग्रामीणों को रोजगार देने की मुख्य मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया है कि कंपनी परिसर के शून्य से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। समिति ने मांग रखी है कि युवाओं को केवल ठेकेदारी प्रथा में धकेलने के बजाय कंपनी में स्थाई और सम्मानजनक काम के अवसर मिलने चाहिए। इसके साथ ही वर्ष 1995 के लेबर ग्रेड से जुड़ी रुकी हुई बहाली प्रक्रिया को तुरंत दोबारा शुरू कर योग्य स्थानीय उम्मीदवारों को मौका देने की बात कही गई है।

- Advertisement -

बंद पड़ी स्वास्थ्य और एंबुलेंस सेवाएं बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं के ठप होने पर भी गंभीर नाराजगी जताई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रभावित गांवों में बंद पड़ी चिकित्सा सेवाओं और एंबुलेंस को तुरंत शुरू किया जाए। प्रबंधन यह स्पष्ट करे कि ग्रामीणों के लिए जरूरी मेडिकल सुविधाएं आखिर किस वजह से बंद की गई थीं। इसके अलावा युवाओं और बच्चों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल विकास केंद्र खोलने की भी मांग उठाई गई है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...