
Simdega: सिमडेगा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद अभियुक्त अजय दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे साहिबगंज से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शादी की नीयत से ले जाने का है आरोप
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोलबा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अजय दास पर नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। साहिबगंज से गिरफ्तारी के बाद उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



