
Garhwa: गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चंदनी गांव में एक घर के सामने खड़ी सफेद रंग की पल्सर बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से बरामद कर ली है। इस मामले में मोबीन अंसारी नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में स्वीकार की चोरी की बात
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को चंदनी गांव में एक घर के सामने खड़ी सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इस संबंध में आवेदन मिलने के बाद खरौंधी थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया। मामला BNS की धारा 303(2) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, भवनाथपुर अंचल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई। टीम ने सिसरी टोला, बनखेता निवासी मोबीन अंसारी (24 वर्ष), पिता अलमुद्दीन अंसारी से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने मोटरसाइकिल चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
सोनभद्र से बरामद हुई चोरी की बाइक
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र से बरामद किया। बाइक का चेचिस नंबर MD2B54X05PB60623 बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने मोबीन अंसारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


