Homeझारखंडनिशा भगत सुसाइड केस : पिठोरिया थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे...

निशा भगत सुसाइड केस : पिठोरिया थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल, सन्नी टोप्पो ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Nisha Bhagat suicide case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की कथित आत्महत्या के मामले में अब पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आदिवासी नेता सन्नी टोप्पो ने पिठोरिया थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया है कि निशा भगत के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि उल्टे उन्हें ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

घर में चोरी के बाद नहीं हुई कार्रवाई, सुसाइड से पहले किया था कॉल

सन्नी टोप्पो के अनुसार, कुछ समय पूर्व निशा भगत के पिठोरिया स्थित आवास पर चोरी की घटना हुई थी। चोर उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्र और जमीन से जुड़े अहम कागजात चुरा ले गए थे। पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोर घर में लगे CCTV कैमरे भी उखाड़ ले गए थे। निशा भगत ने इस संबंध में पिठोरिया थाने में बाकायदा प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस तफ्तीश नहीं की।

- Advertisement -

विदित हो कि 6 नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने किराये के आवास में निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस कदम को उठाने से पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और रोते हुए अपनी मानसिक व्यथा साझा की थी। उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े तत्वों, लगातार मिल रही प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की लचर कार्यशैली का उल्लेख किया था। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से ठीक पहले उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को भी कॉल कर अपनी स्थिति बताई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने उन्हें थाने आने की बात कहकर फोन काट दिया।

अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर उकसाने का आरोप

निशा भगत के पिता हंदू भगत ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन देकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया और सामाजिक स्तर पर निशा का चरित्र हनन किया, जिससे आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फेसबुक लाइव के दौरान भी निशा ने अजय तिर्की का नाम लिया था।

बीजेपी की CBI जांच की मांग, प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी

इस संवेदनशील मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरे प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग उठाई है। वहीं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से निशा भगत की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, फूलचंद तिर्की, अशोक मुंडा और आदिवासी नेता सन्नी टोप्पो ने रांची में निशा भगत की प्रतिमा लगाने को लेकर गुमला के चैनपुर स्थित उनके पैतृक गांव जाकर परिजनों और ग्रामीणों से विमर्श करने का निर्णय लिया है।

NCST और NCW ने लिया संज्ञान, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) दोनों ने संज्ञान लिया है। NCST की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने राज्य सरकार से पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब करने की बात कही है। वहीं NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। महिला आयोग ने विशेष रूप से निशा भगत के फेसबुक लाइव वीडियो, कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) और सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है ताकि जांच प्रभावित न हो सके।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...