
Ranchi: दीपावली के अवसर पर योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित अपने आवास पर विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में नई उमंग, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बने रहने की कामना की।

योगेंद्र प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
आज दीपावली के पावन अवसर पर राँची स्थित आवास में विधि-विधान के साथ माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में नई उमंग, सकारात्मकता और खुशियों की रोशनी लेकर आए।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔🎆
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
#HappyDiwali #दीपावली #Jharkhand #JMM
— Yogendra Prasad (@YogendraGomia) November 8, 2026


