Homeझारखंडजमशेदपुर SSP ने साकची पुलिस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर SSP ने साकची पुलिस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने साकची स्थित पुलिस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस अस्पताल में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के साथ-साथ आसपास के सब्जी विक्रेता, ठेला चालक और जरूरतमंद गरीब तबके के लोग भी बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति और वहां आने वाले मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की गहनता से पड़ताल की।

जीवनरक्षक दवाओं और एंटीवेनम के स्टॉक की ली जानकारी

- Advertisement -

एसएसपी ने अस्पताल में मौजूद दवाओं के भंडार का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जरूरी एंटीवेनम इंजेक्शन सहित तमाम अन्य जीवनरक्षक औषधियों की उपलब्धता की जानकारी ली। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और समय रहते पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।

गरीब मरीजों को समय पर मिले इलाज और दवाएं

SSP डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि यहां आने वाले हर आम और खास मरीज को समय पर बेहतर और संवेदनशील चिकित्सकीय सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज और दवा वितरण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...