Homeझारखंडनिशा भगत के परिजनों से मिले सुदेश महतो, CBI जांच की उठाई...

निशा भगत के परिजनों से मिले सुदेश महतो, CBI जांच की उठाई मांग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla news: झारखंड की युवा आंदोलनकारी निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों से नेताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सोमवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उरू बारडीह गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत निशा भगत के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात की, उनका ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

घटना को बताया राज्य के लिए कलंक, सीबीआई जांच की उठाई मांग

परिजनों से बातचीत के बाद सुदेश महतो ने इस घटना को पूरे राज्य के लिए एक बड़ा कलंक करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्य में एक जुझारू आदिवासी बेटी का इस तरह चले जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि निशा भगत के मन में क्या पीड़ा थी और किन परिस्थितियों में यह दुखद कदम उठाना पड़ा, इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार से मामले में हीलाहवाली बंद कर पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की पुरजोर मांग की ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...