Homeझारखंडनशे की लत में उजड़ा परिवार, दुमका में बेटे ने मां को...

नशे की लत में उजड़ा परिवार, दुमका में बेटे ने मां को कुदाल से काटा, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: झारखंड के दुमका जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरुवाडीह गांव में रविवार दोपहर एक नशेड़ी कलयुगी बेटे ने अपनी 45 वर्षीय मां की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

नशे की लत ने ली मां की जान, कुदाल से किया ताबड़तोड़ वार

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक नशे का आदी है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर वह अपनी मां से शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांग रहा था। मां द्वारा पैसे देने से साफ इनकार करने पर आरोपी गुस्से से बेकाबू हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने पास में रखी कुदाल उठाई और अपनी मां पर जानलेवा हमला बोल दिया। कुदाल के वार से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, जांच जारी

वारदात की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने भागने की फिराक में लगे आरोपी बेटे को धर दबोचा और कमरे में बंद कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्यारे बेटे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के साथ आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...