
Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
बाबूलाल मरांडी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत निर्भय सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से शोकसंतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

उन्होंने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय सिंह जी के भाई निर्भय सिंह जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
आज जमशेदपुर स्थित उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों को धैर्य, संबल और वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 9, 2026


