
Jamtara: जामताड़ा उपायुक्त (DC) ने अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ERO, AERO और अतिरिक्त AERO अधिकारियों के साथ #SIR2026 अभियान के तहत चल रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जिले में मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करने और उससे जुड़ी तैयारियों की रफ्तार की समीक्षा की गई।
आज आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईआरओ, एईआरओ, अति० एईआरओ के साथ #SIR2026 के निमित्त किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के अलावा विभिन्न प्रपत्रों के शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने एवं अंचल स्तर से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों आदि के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि किसी भी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं स्वच्छ रूप से तैयार किया जा सके।
@ceojharkhand
@ECISVEEP
@prdjharkhand
@AlokDubeyIAS— DC JAMTARA (@dcjamtara) November 9, 2026
पेंडिंग आवेदनों और प्रमाण पत्रों के निपटारे का निर्देश
बैठक में DC ने ‘नो मैपिंग’ और तकनीकी गड़बड़ियों (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी) को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न तरह के फॉर्म्स का समय पर निपटारा करने और अंचल स्तर पर बनने वाले प्रमाण पत्रों को जल्द जारी करने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहना चाहिए और सूची पूरी तरह से सही व पारदर्शी बननी चाहिए।



