Homeझारखंडगिरिडीह UCO बैंक में 5 करोड़ के सोने और 11.50 लाख कैश...

गिरिडीह UCO बैंक में 5 करोड़ के सोने और 11.50 लाख कैश डकैती का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के धनवार चौक स्थित यूको बैंक शाखा में 5 नवंबर को हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बैंक के लॉकर से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो और दो अपाचे मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

दोपहर में हथियार लहराते हुए लॉकर से लूटा था सोना और कैश

घटना 5 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब पांच हथियारबंद डकैत धनवार चौक स्थित यूको बैंक परिसर में दाखिल हुए थे। अपराधियों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लॉकर में रखे ग्राहकों के करीब पांच करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और कैश काउंटर से 11.50 लाख रुपये लूट लिए थे। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच विशेष जांच टीमों (SIT) का गठन किया गया था।

- Advertisement -

सड़क के गड्ढे में फिसली बाइक, जंगल की घेराबंदी कर रिजवान धराया

Giridih Police, UCO Bank robbery, Dhanwar Chowk, gold loot 5 crore, Deoghar criminals arrested, Jharkhand crime news

वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पूरे इलाके में सघन नाकेबंदी कर अपराधियों का पीछा शुरू किया। इसी क्रम में जमुआ थाना क्षेत्र के बरदबटिया गांव के समीप अपराधियों की एक अपाचे मोटरसाइकिल सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख अपराधी बाइक मौके पर छोड़कर पास के घने जंगलों की ओर भाग निकले। पुलिस बलों ने तत्काल पूरे जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रिजवान को दबोच लिया गया। रिजवान की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

बदवारा जंगल से सुल्तान उर्फ रॉकी और आयुष पांडेय भी गिरफ्तार

रिजवान से पूछताछ में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने बंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा जंगल में छापेमारी की। वहां से गिरिडीह निवासी सुल्तान अली उर्फ रॉकी को एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया, जबकि देवघर निवासी आयुष पांडेय को चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद रिजवान और सुल्तान अली उर्फ रॉकी का पूर्व से ही संगीन आपराधिक इतिहास रहा है।

सोना-नकदी की बरामदगी और फरार डकैतों के लिए 3 नई SIT गठित

पुलिस ने अब तक डकैती में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और वाहन जब्त कर लिए हैं, लेकिन लूटे गए पांच करोड़ के सोने और 11.50 लाख रुपये नकद की शत-प्रतिशत बरामदगी तथा गिरोह के शेष फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तीन अतिरिक्त विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की ये टीमें देवघर, गिरिडीह और सीमावर्ती इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...