
Simdega news: जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) समिति की बैठक में धान खरीद और मिलिंग प्रक्रिया को आसान और पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। जिले के 21 चयनित लैम्पस और FPO को नजदीकी दूरी के हिसाब से राइस मिलों से टैग किया जा रहा है, ताकि धान खरीद और मिलिंग में कोई दिक्कत न आए। इसके अलावा सभी संबंधित लैम्पसों को आने वाले 10 दिनों के अंदर तय मानकों के मुताबिक जरूरी बुनियादी सुविधाएं पूरी करने की सख्त हिदायत दी गई है।

ग्रेडिंग सुधारने और लगातार समीक्षा पर जोर
बैठक के दौरान सभी लैम्पस और FPO को अपने काम में सुधार लाते हुए PCSAP ग्रेडिंग में ‘ग्रेड-4’ और ‘ग्रेड-5’ हासिल करने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा गया। जिला सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे लैम्पस प्रबंधकों के साथ लगातार बैठक कर तैयारियों का जायजा लें। प्रशासन का मुख्य मकसद किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाना और धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को सहज और साफ-सुथरा बनाना है।
आज जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में धान अधिप्राप्ति और मिलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
🔹 प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
लैम्पसों एवं राइस मिलों की टैगिंग: जिले के कुल 21 चयनित लैम्पसों और FPO को न्यूनतम दूरी के आधार पर राइस मिलों से संबद्ध (टैग) किया जा रहा है, ताकि धान खरीद से लेकर मिलिंग तक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य: सभी संबंधित लैम्पसों को आगामी 10 दिनों के भीतर विभाग द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक मानक और आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
PCSAP ग्रेडिंग में सुधार: सभी लैम्पसों और FPO को कार्यक्षमता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए PCSAP ग्रेडिंग के तहत ‘ग्रेड-4’ एवं ‘ग्रेड-5’ प्राप्त करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा गया है।
नियमित समीक्षा: जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी लैम्पस प्रबंधकों के साथ नियमित बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।
हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे जिले के अन्नदाताओं (किसानों) को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिले और धान खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व सहज हो।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO— DC SIMDEGA (@dc_simdega) November 7, 2026


