
Jamshedpur news: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मनीफिट ओड़िया बस्ती में रहने वाली 27 वर्षीय खुशबू कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। घटना के बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी कोलकाता में रहकर पार्सल सर्विस में काम करने वाले उसके पति मनोज सिंह को दी। मनोज ने बताया कि सुबह जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया, तब पड़ोसियों ने फोन उठाकर उसे इस पूरी घटना के बारे में बताया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। खुशबू ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। परिजन भी अभी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच और पूछताछ में जुटी है।



