Homeबिहारशिवहर के SP मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को मिलेगा एशियन हीरो अवार्ड-2026, फ्लोरिडा...

शिवहर के SP मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को मिलेगा एशियन हीरो अवार्ड-2026, फ्लोरिडा में होगा सम्मान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बिहार के शिवहर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को एशियन हीरो अवार्ड-2026 के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 13 दिसंबर 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट-2026 में दिया जाएगा। वर्ष 2021 बैच के IPS अधिकारी अंसारी ने 7 नवंबर 2026 को शिवहर के 36वें एसपी के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात थे।

मुजफ्फरपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, ईमानदारी और आम लोगों के प्रति सकारात्मक व्यवहार से अलग पहचान बनाई थी। उनकी कार्यशैली की पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा होती रही है।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में बेहतर पुलिसिंग से बनाई पहचान

मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को मुजफ्फरपुर में उनके कामकाज के लिए सराहना मिली। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, ईमानदारी और समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्रमुखता दी जाती रही है।

पिछले महीने मुजफ्फरपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वे लगातार सक्रिय रहे। इस दौरान उनकी मौजूदगी और निगरानी की चर्चा पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों के बीच भी हुई।

देकुली धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवहर में पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम महादेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और नंदी की प्रतिमा के कान में अपनी मनोकामना कही।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, नंदी के कान में अपनी बात कहने से मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में पूजा करते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर भी उनकी चर्चा हुई।

दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटी मिठाइयां

दीपावली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवहर शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात दर्जनों पुलिसकर्मियों को मिठाइयों के पैकेट दिए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उनकी इस पहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। पुलिसकर्मियों के प्रति उनके इस व्यवहार को लोगों ने सराहा।

सिवान के रहने वाले हैं मो. मोहिबुल्लाह अंसारी

मो. मोहिबुल्लाह अंसारी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 381 हासिल की थी।

दीपावली के मौके पर रविवार को शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिमा रानी और एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी शिवहर प्रखंड के बिशुनपुर किशुनदेव स्थित अनुसूचित जाति/महादलित टोले पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ रंगोली बनाई और दीपक भी जलाए। एसपी के रूप में शिवहर में उनकी नई जिम्मेदारी के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयन की खबर जिले के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...