Homeझारखंडरांची में आतिशबाजी से 25 से अधिक लोग झुलसे, रिम्स और सदर...

रांची में आतिशबाजी से 25 से अधिक लोग झुलसे, रिम्स और सदर में हुआ इलाज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi news: राजधानी रांची में दीपावली के जश्न के दौरान आतिशबाजी करते समय हुए हादसों में 25 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए। घायल मरीजों को तत्काल उपचार के लिए रिम्स और रांची सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिम्स में करीब 15 लोग इलाज कराने पहुंचे, वहीं सदर अस्पताल में भी 10 से अधिक झुलसे मरीजों की आमद दर्ज की गई। गनीमत यह रही कि शरीर के अन्य अंगों पर झुलसने के मामले बहुत ज्यादा गंभीर नहीं पाए गए, जिससे बड़ा खतरा टल गया।

पटाखों की चिंगारी से कॉर्निया क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन मामले सामने आए

हादसों में सबसे चिंताजनक स्थिति आंखों पर हुए नुकसान की रही। पटाखों से निकली तेज चिंगारी और बारूद सीधे आंखों में लगने के कारण आधा दर्जन से अधिक मरीजों की कॉर्निया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रिम्स के नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. सुनील ने बताया कि इनमें से तीन मरीजों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। ये सभी गंभीर मरीज रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। सभी पीड़ितों को विशेष दवाइयां देकर निगरानी में गहन उपचार दिया जा रहा है ताकि उनकी आंखों की रोशनी पर स्थायी असर न पड़े।

- Advertisement -

अस्पताल प्रशासन ने पूरे किए पुख्ता इंतजाम

दीपावली की रात के बाद भी ऐसे मामलों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। रिम्स और सदर अस्पताल दोनों ही जगहों पर नेत्र रोग विशेषज्ञों और बर्न यूनिट के स्टाफ की विशेष तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी आने वाले मरीजों की त्वरित देखभाल के लिए जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सकीय उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...