Homeझारखंडपलामू से गिरिडीह तक दौड़ेगी नई ट्रेन!, 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस का ऐलान,...

पलामू से गिरिडीह तक दौड़ेगी नई ट्रेन!, 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस का ऐलान, 20 आधुनिक LHB कोच से होगी लैस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chopan Madhupur Express: झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने चोपन और मधुपुर के बीच प्रस्तावित नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दे दी है। यह नई रेल सेवा 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस के नाम से पटरी पर उतरेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा।

- Advertisement -

ट्रेन का समय और परिचालन दिवस

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13341 चोपन से प्रत्येक रविवार, सोमवार और बुधवार को सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 13342 मधुपुर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को अहले सुबह 4:00 बजे रवाना होगी और शाम 5:00 बजे चोपन पहुंचेगी। दोनों छोर से यह ट्रेन सप्ताह में तीन-तीन दिन अपनी सेवाएं देगी।

- Advertisement -

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस का मार्ग दोनों राज्यों के कई अहम औद्योगिक, कोयलांचल और ग्रामीण केंद्रों को आपस में जोड़ेगा। यात्रा के दौरान इस ट्रेन का ठहराव रेणुकूट, नगर उंटारी, रमना, गढ़वा, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, तोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, महेशपुर, नवाडीह, धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह सहित कई अन्य स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है।

20 आधुनिक एलएचबी कोचों से सजेगी ट्रेन

यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में अत्याधुनिक 20 एलएचबी (LHB) कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन की संरचना में आम यात्रियों की सुविधा के लिए 6 सामान्य श्रेणी (जनरल), मध्यम वर्गीय यात्रियों के लिए 8 स्लीपर, वातानुकूलित श्रेणी में 4 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 1 पावर कार भी रैक का हिस्सा होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव (प्राइमरी मेंटेनेंस) चोपन में किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...