Homeझारखंडजमशेदपुर में 300 नए CCTV कैमरे लगेंगे, SSP बोले- 99% शिकायतों का...

जमशेदपुर में 300 नए CCTV कैमरे लगेंगे, SSP बोले- 99% शिकायतों का हुआ निपटारा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में अपराध पर लगाम लगाने से लेकर लोगों की शिकायतों के जल्द निपटारे और आने वाले त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक में SSP डॉ. एहतेशाम वकारीब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी DSP, SDPO और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के बाद SSP ने पुलिस की कार्रवाई और आने वाले दिनों की रणनीति की जानकारी दी।

- Advertisement -

दो महीने में 99 फीसदी शिकायतों के निपटारे का दावा

SSP डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि पिछले दो महीनों में पुलिस के पास आई शिकायतों में करीब 99 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। कुल 661 मामलों में 558 मामलों का निष्पादन होने की जानकारी दी गई।

नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस की ओर से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। SSP के मुताबिक, अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वहीं अवैध हथियार से जुड़े मामलों में पुलिस ने 15 हथियार जब्त किए हैं और 41 आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

शहर में लगेंगे 300 नए CCTV कैमरे

जमशेदपुर की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस CCTV नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। पहले से लगे कैमरों के अलावा शहर में 300 अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

इन कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। पुलिस का मानना है कि इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और घटनाओं की जांच में भी मदद मिलेगी।

त्योहारों को लेकर भी सुरक्षा प्लान तैयार

आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। SSP ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।

पुलिस का फोकस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल देने पर रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...