Homeझारखंडरांची में अपराधियों की नई प्रोफाइलिंग होगी, गैंग की मैपिंग से लेकर...

रांची में अपराधियों की नई प्रोफाइलिंग होगी, गैंग की मैपिंग से लेकर सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi:  राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस अब सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध होने से पहले ही संभावित अपराधियों और उनकी गतिविधियों की पहचान करने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने अपराधियों की प्रोफाइलिंग, गैंग की मैपिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

- Advertisement -

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

10-15 साल पुराने अपराधी भी पुलिस के रडार पर

पुलिस अब पिछले 10 से 15 वर्षों के दौरान अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे ऐसे अपराधियों और गैंग को भी चिह्नित करेगी, जो फिलहाल सक्रिय नहीं हैं, लेकिन भविष्य में दोबारा अपराध की दुनिया में लौट सकते हैं।

ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही वर्तमान में सक्रिय अपराधियों और गंभीर या संगठित अपराध से जुड़े लोगों की प्रोफाइल भी अपडेट की जाएगी।

रंगदारी से लेकर ड्रग्स और भू-माफिया तक पर नजर

पुलिस की प्रोफाइलिंग में रंगदारी, हत्या, मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी, छेड़खानी, भू-माफिया, अवैध शराब, चोरी, जुआ-मटका समेत दूसरी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा।

पुलिस के पास मौजूद आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी को भी अपडेट किया जाएगा, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तेजी से कार्रवाई की जा सके।

युवाओं और बाइकर्स गैंग की गतिविधियां भी होंगी ट्रैक

पुलिस की नजर सिर्फ पुराने अपराधियों तक सीमित नहीं रहेगी। ऐसे युवा और समूह भी चिह्नित किए जाएंगे, जिनकी गतिविधियों को पुलिस कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय मानती है।

हुड़दंग, दबंगई, मारपीट, छेड़खानी, बाइकर्स गैंग की गतिविधियों, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के आसपास युवतियों से अभद्र व्यवहार जैसी घटनाओं में शामिल लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, एडिटेड वीडियो बनाने या प्रसारित करने और दूसरी उपद्रवी गतिविधियों को भी निगरानी के दायरे में रखा जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

चिह्नित लोगों की जानकारी संबंधित थाना के Bad Character Register (BCR) के संदर्भ में व्यवस्थित तरीके से रखी जाएगी। जरूरत के अनुसार उनके बारे में जानकारी का सत्यापन और निगरानी की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, कानून के दायरे में रहते हुए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल और गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी संभावित अपराध या उपद्रव के संकेत पहले ही मिल सकें।

‘अपराध होने का इंतजार नहीं करेगी पुलिस’

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण का मतलब सिर्फ घटना होने के बाद कार्रवाई करना नहीं है। पुलिस को संभावित अपराध और आपराधिक गतिविधियों की पहले पहचान कर preventive policing पर जोर देना होगा।

चिह्नित अपराधियों की प्रोफाइल नियमित रूप से अपडेट और सत्यापित करने के साथ ही किसी संभावित आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...