Homeझारखंडताश की गड्डियां बिछीं, पैसे लगे दांव पर..., तभी पहुंच गई पुलिस,...

ताश की गड्डियां बिछीं, पैसे लगे दांव पर…, तभी पहुंच गई पुलिस, 6 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Garhwa News: गढ़वा के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में महुआ के पेड़ के नीचे चल रही कथित जुए की महफिल पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ लिया।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि घाघरा गांव में कुछ लोगों को जुटाकर जुआ खिलाया जा रहा है। यहां रुपये के साथ दूसरे कीमती सामान भी दांव पर लगाए जाने की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

- Advertisement -

टीम ने इलाके में पहुंचकर घेराबंदी की और जुए के कथित अड्डे पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ लिया।

छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सत्येंद्र साह, फिरोज अंसारी, अनवर अंसारी, विजय कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह और नमीकिशोर साह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

नकदी से लेकर पांच बाइक तक जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 29,760 रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और ताश की तीन गड्डियां बरामद की हैं। जब्त किए गए वाहनों में होंडा स्कूटी, अपाची, टीवीएस स्पोर्ट, हीरो सुपर स्प्लेंडर और होंडा शाइन शामिल हैं।

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वहां जुए का खेल कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...