
रांची के डोरंडा स्थित मनिटोला की मिल्लत कॉलोनी में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बुधवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों के लिए इसे राहत भरा कदम माना जा रहा है। हिंदुस्तान चौक में ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।

पार्षद ने समस्या को लेकर की पहल
वार्ड 49 की पार्षद ज़मीला खातून ने कहा कि मिल्लत कॉलोनी में बिजली से जुड़ी शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली बोर्ड के अधिकारियों से पहल की गई, जिसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इलाके में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं को लेकर आगे भी संबंधित विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों में खुशी
नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की और इसके लिए बिजली बोर्ड तथा पार्षद ज़मीला खातून के प्रति आभार जताया। लोगों को उम्मीद है कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद बार-बार होने वाली बिजली की परेशानी कम होगी और सप्लाई पहले की तुलना में बेहतर होगी।
मौके पर मौजूद रहे स्थानीय लोग
इस दौरान समाजसेवी रिजवान हुसैन, इब्राहिम रज़ा उर्फ रिंकू, छक्कुन, गुड्डू, इज़हार, हाज़ी जावेद, मुन्ना और सबीह अहमद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


