
डेहरी-ऑन-सोन: रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को डेहरी-ऑन-सोन स्थित रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट का भ्रमण कर डेयरी में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पशुपालकों को दुग्ध सहकारी व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डेयरी परिसर में संचालित गतिविधियों के साथ दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने डेयरी प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति के साथ भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

200 बकरियों के Goat Farm की योजना पर चर्चा
रोहतास डेयरी परिसर में प्रस्तावित Goat Farm (बकरी पालन केंद्र) की योजना को लेकर भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली। प्रस्तावित योजना के तहत करीब 200 बकरियों के पालन की योजना है। इसके अलावा बकरियों से प्राप्त दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था विकसित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने इस तरह की गतिविधियों को पशुपालकों की आय बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। अधिकारियों से योजना की प्रगति और इसे लागू करने से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी ली गई। पशुपालकों को DAT से सीधे मिलेगा दूध का भुगतान
निरीक्षण के दौरान पशुपालकों को दूध की राशि के भुगतान की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से जानकारी ली गई कि पशुपालकों को उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए दूध का भुगतान DAT (Direct Account Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
नई दुग्ध समितियों के गठन पर जोर
जिलाधिकारी ने जिले में नई दुग्ध सहकारी समितियों के गठन की दिशा में चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को समितियों से जोड़ने तथा दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को संगठित दुग्ध उत्पादन व्यवस्था से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक पहल करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
30 मीट्रिक टन क्षमता वाले Milk Powder Plant का निरीक्षण
डेयरी प्रोजेक्ट के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने 30 मीट्रिक टन क्षमता वाले Milk Powder Plant के निर्माण और स्थापना से जुड़े कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति, प्रस्तावित संयंत्र की उपयोगिता और डेयरी क्षेत्र में इसके संभावित योगदान के बारे में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने डेयरी के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया और वहां तैयार किए जा रहे दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों को देखा। इस दौरान पैकेज्ड दूध सहित विभिन्न दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, पैकेजिंग, गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को डेयरी परिसर में अपनाई जा रही उत्पादन और पैकेजिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने डेयरी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज, अनुमंडलाधिकारी नीलेश कुमार, शाहाबाद दुग्ध संघ आरा के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन, रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यपालक आनंद अमित सहित शाहाबाद दुग्ध संघ और रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
(विकाश चंदन की रिपोर्ट)


