HomeबिहारBihar Flood Relief: बाढ़ राहत से वंचित परिवारों के लिए फिर खुला...

Bihar Flood Relief: बाढ़ राहत से वंचित परिवारों के लिए फिर खुला Sampoorti Portal, ऐसे मिलेगा ₹7 हजार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। इसी बीच बाढ़ राहत से वंचित रह गए पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है। बिहार सरकार ने Sampoorti Portal को फिर से खोल दिया है। जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिली है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार के अनुसार, राहत राशि पात्र परिवारों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

- Advertisement -

वहीं, बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम ने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर समेत प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

- Advertisement -

8.27 लाख परिवारों को मिल चुकी है ₹7 हजार की मदद

बिहार सरकार ने 15 सितंबर को बाढ़ प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से 579.23 करोड़ रुपयेकी अनुग्रह राहत राशि DBT के जरिए भेजने की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस राशि के हस्तांतरण की शुरुआत की थी।

हालांकि, बाढ़ प्रभावित सभी पात्र परिवारों को अभी तक यह राशि नहीं मिल सकी है। ऐसे परिवार अब Sampoorti Portal के जरिए राहत राशि के लिए अपनी जानकारी दर्ज कराने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कहां जमा करना होगा आवेदन?

बाढ़ राहत राशि के लिए पात्र परिवार अपने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव या वार्ड सदस्य को लिखित आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित अंचल कार्यालय (CO Office) या जिला आपदा शाखा में भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

आवेदन मिलने के बाद पंचायत स्तर पर संबंधित अनुश्रवण समिति दस्तावेजों और पात्रता की जांच करेगी। सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थी की जानकारी Sampoorti Portal पर दर्ज की जाएगी।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

आवेदन करते समय परिवार के मुखिया के नाम से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ रखना होगा। इनमें आम तौर पर शामिल हैं:

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड, यदि उपलब्ध हो
  • बाढ़ से प्रभावित परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी
  • दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता की पुष्टि के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ₹7,000 भेजी जाएगी।

15 जिलों में करीब 50 लाख लोग प्रभावित

राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच बिहार सरकार के अनुसार करीब 15 जिले, 88 प्रखंड और 575 ग्राम पंचायत प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक करीब 50 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।

प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं।

कई इलाकों में बाढ़ का असर अभी भी बना हुआ है। नदियों का जलस्तर कई जगह खतरे के निशान के आसपास या उससे ऊपर रहने से प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता की जरूरत बनी हुई है।

शिवराज सिंह चौहान ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

केंद्र सरकार की टीम ने भी बुधवार को बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित इलाकों, खेतों और राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित किसानों और परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद राहत और बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की गई।

ऐसे में जिन पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक ₹7,000 की अनुग्रह सहायता नहीं मिली है, उन्हें संबंधित पंचायत, अंचल कार्यालय या जिला आपदा शाखा में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को DBT के जरिए राहत राशि दी जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...