
Garhwa: गढ़वा जिला पुलिस प्रशासन में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी आशुतोष शेखर ने जिले में आठ थाना प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। तबादले के बाद कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और इसकी रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है।

जानिए कौन कहां गया
तबादले के तहत एसआई उपेन्द्र कुमार, असफाक आलम, मो. नसीम अंसारी और बिकु रजक को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं एसआई रजनी रंजन का पदस्थापन गढ़वा थाना में किया गया है।
एसआई विष्णुकांत को रंका थाना प्रभारी, एसआई अविनाश राज को नगरऊँटारी थाना प्रभारी और एसआई अरूण कुमार रवानी को भवनाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह एसआई परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी प्रभारी, एसआई चेतन कुमार सिंह को केतार थाना प्रभारी, एसआई ऋषिकेश कुमार को कांडी थाना प्रभारी, एसआई दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा थाना प्रभारी और एसआई राहुल सिंह को बरडीहा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
24 घंटे में योगदान का निर्देश
पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर निर्धारित समय के भीतर योगदान देना होगा। योगदान के बाद इसकी रिपोर्ट भी संबंधित पुलिस कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।


