Homeझारखंडउत्सव उपवन में विधि विधान से शुरू हुआ सुदिव्य सोनू का 12वीं...

उत्सव उपवन में विधि विधान से शुरू हुआ सुदिव्य सोनू का 12वीं कर्म, विधायक कल्पना सोरेन ने संभाला मोर्चा विक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कर्म (12वीं) के मौके पर गुरुवार को सभी धार्मिक और पारंपरिक विधि विधान पूरे किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सेजिया दान की रस्म अदा की गई। दिवंगत मंत्री के 13 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार ने पूरे विधि विधान के साथ इस रस्म को पूरा किया। इस दौरान वहां मौजूद परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों की आंखें भर आईं। महज 13 साल का मासूम बेटा पूरे समय अपने पिता की तस्वीर को देखते हुए एक-एक धार्मिक रस्म पूरी करता रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया।
कल्पना सोरेन खुद व्यवस्थाओं पर रख रहीं नजरउत्सव उपवन रिसॉर्ट में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन खुद मौके पर मौजूद रहकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। वे खुद पंडालों, श्रद्धांजलि स्थल और लोगों के आने-जाने के रास्तों का जायजा ले रही हैं और मौके पर तैनात अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
मंत्रियों का आना शुरू, वित्त मंत्री ने दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों और विधायकों का उत्सव उपवन पहुंचना शुरू हो गया है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सबसे पहले उत्सव उपवन पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। दिन चढ़ने के साथ ही राज्य भर से अन्य प्रमुख नेताओं, मंत्रियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...