
Giridih: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कर्म में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे। उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। उत्सव उपवन रिसॉर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। धार्मिक रस्में पूरी होने के बाद दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा और उनकी छोटी बेटी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जहां सीएम ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
व्यक्तित्व ऐसा था कि लोग जाने का दर्द सहन नहीं कर पा रहे
श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असमय चले जाने का यकीन आज भी उन्हें और राज्य की जनता को नहीं हो पा रहा है। उनके शानदार व्यक्तित्व के कारण पूरे गिरिडीह के लोग इस गहरे दर्द को सहन नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को विधि का विधान बताते हुए कहा कि उनकी अंतिम यात्रा से लेकर आज तक उनकी कमी लगातार खल रही है।
JMM के साथ गिरिडीह को भी सींचा था
उनके जाने से राज्य की राजनीति और गिरिडीह ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है। इलाके में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था जिसकी बात उन्होंने न सुनी हो और उसकी समस्या का समाधान न निकाला हो। उनके जाने से राज्य की राजनीति और गिरिडीह ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है।



