HomeझारखंडJVM श्यामली का एक और सितारा चमका, ईरानी कप में बड़े दिग्गजों...

JVM श्यामली का एक और सितारा चमका, ईरानी कप में बड़े दिग्गजों के साथ खेलते दिखेंगे शिखर मोहन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्कूल जेवीएम श्यामली का नाम खेल जगत में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रांची स्थित इस प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व छात्र और उभरते हुए युवा क्रिकेटर शिखर मोहन को ईरानी कप के लिए चुना गया है। BCCI ने उन्हें ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस खबर के सामने आते ही झारखंड के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

Image

- Advertisement -

ऋषभ पंत और सरफराज खान जैसे धुरंधरों के साथ साझा करेंगे ड्रेसिंग रूम

ईरानी कप के दौरान शिखर मोहन देश के बड़े अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सितारों के साथ मैदान पर अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे। वे टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और घरेलू क्रिकेट के रन मशीन सरफराज खान जैसे स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलते दिखाई देंगे। शिखर को उनके ऑलराउंड खेल के लिए जाना जाता है। वे बाएं हाथ से आक्रामक अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और साथ ही अपनी स्लो लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं।

Image

अंडर-19 कप्तानी से लेकर घरेलू क्रिकेट में मचाया धमाल

शिखर मोहन ने साल 2022 में जेवीएम श्यामली से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान ही उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर दी थी। साल 2022-23 के घरेलू सत्र में उनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए झारखंड अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अपनी छाप छोड़ी।

Image

घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन, स्कूल में गर्व का माहौल

घरेलू क्रिकेट में शिखर का बल्ला लगातार आग उगलता रहा है। झारखंड प्रीमियर लीग, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट्स में उन्होंने कई मैच जिताऊ शतक और अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य बीएन झा ने खुशी जताते हुए कहा कि शिखर के भीतर भी महेंद्र सिंह धोनी जैसा खास स्पार्क मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार और पूरे झारखंड के लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...