Homeविदेश19 सितंबर से डीजल सप्लाई रुकने का दावा, गाजा के अस्पतालों में...

19 सितंबर से डीजल सप्लाई रुकने का दावा, गाजा के अस्पतालों में बढ़ सकती है मुश्किल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gaza Hospitals : गाजा की पहले से दबाव में चल रही स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने ईंधन की कमी का एक और संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर-जनरल डॉ. मुनीर अल-बुर्श ने दावा किया है कि फंड की कमी के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 19 सितंबर से गाजा के 20 से अधिक अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स को डीजल की सप्लाई रोक सकता है।

- Advertisement -

यह दावा ईरान की अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी मेहर न्यूज़ की रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है। अल-बुर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में ईंधन की संभावित कमी को लेकर चिंता जताई है।

- Advertisement -

ईंधन रुका तो अस्पतालों में क्या होगा?
gaza-hospitals-fuel-crisis-who-diesel-supply-warning

अल-बुर्श के मुताबिक, गाजा में फिलहाल जितना ईंधन उपलब्ध है, वह स्वास्थ्य केंद्रों को चलाने के लिए भी मुश्किल से पर्याप्त है। उनका कहना है कि अगर डीजल की सप्लाई रुकती है तो इसका असर सिर्फ अस्पतालों के जनरेटर तक सीमित नहीं रहेगा।

उनके अनुसार, ऑपरेशन थिएटर, ICU, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिस्टम जैसी जरूरी सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। साथ ही इनक्यूबेटर में भर्ती नवजात बच्चों, डायलिसिस मरीजों, घायलों और गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज में भी मुश्किल पैदा होने की आशंका है।

एंबुलेंस और दवाओं की सप्लाई पर भी असर का दावा

gaza-hospitals-fuel-crisis-who-diesel-supply-warning

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि ईंधन की कमी से एंबुलेंस सेवाओं के संचालन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा दवाओं और वैक्सीन को सुरक्षित तापमान पर रखने के लिए जरूरी कोल्ड-चेन सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है।

अल-बुर्श ने WHO, दानदाताओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप करने और संभावित ईंधन संकट को रोकने की अपील की है।

WHO की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगाए गए इन दावों के बीच महत्वपूर्ण बात यह है कि WHO की ओर से 19 सितंबर से डीजल सप्लाई बंद करने के फैसले पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल ईंधन आपूर्ति रोकने की बात को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...