
Bermo: बेरमो के CCL क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बोकारो कोलियरी में विद्युत अभियंता चंदन कुमार की अगुवाई में तैयार किया गया पूजा पंडाल और आकर्षक रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है। शाम होते ही पूरा परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठता है।

प्रतिमा और सजावट देखने पहुंच रहे लोग
बोकारो कोलियरी में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा और पंडाल की सजावट देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शाम के समय यहां लोगों की भीड़ बढ़ जा रही है और पूजा स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बी एंड के से कथारा तक पूजा का माहौल
पूरे कोयलांचल में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल है। बी एंड के, ढोरी और कथारा क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर पूजा-अर्चना और सजावट की गई है। CCL के विभिन्न इलाकों में कर्मचारी और स्थानीय लोग उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा मना रहे हैं।
विश्वकर्मा पूजा के मौके पर पूरे कोयलांचल में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं आकर्षक पंडाल और रोशनी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।


