
Deoghar Airport: देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ड्यूटी का जायजा लिया और मौके पर सुरक्षा इंतजामों को परखा।

ड्यूटी में सतर्कता और बेहतर तालमेल पर जोर
निरीक्षण के दौरान SP ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश
SP ने सुरक्षा जांच, एयरपोर्ट परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
मौके पर मौजूद रहे पुलिस अधिकारी
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंद्रशेखर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए लगातार सतर्क रहने को कहा।


