HomeबिहारBihar Police Child Help Desk: अब हर थाने में होगा चाइल्ड हेल्प...

Bihar Police Child Help Desk: अब हर थाने में होगा चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बाल-मित्र वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के हर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर (Bihar Police Child Help Desk) स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को पुलिस थाने में सुरक्षित, सहज और संवेदनशील माहौल में सहायता उपलब्ध कराना है। यह पहल कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से बिहार पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 8(5) और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।

- Advertisement -

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 17 सितंबर 2026, गुरुवार को जारी सूचना में बताया गया कि प्रत्येक थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर ऐसी जगह पर बनाया जाएगा, जहां बच्चों और उनके अभिभावकों की आसानी से नजर पड़े और वहां पहुंचना भी सुविधाजनक हो। खास बात यह होगी कि इस केंद्र को थाना परिसर के लॉकअप से पूरी तरह अलग रखा जाएगा, ताकि बच्चों को पुलिस थाने में भयमुक्त और बाल-मित्र वातावरण मिल सके।

- Advertisement -

हेल्प डेस्क पर दिखेगा अधिकारी का मोबाइल नंबर

चाइल्ड हेल्प डेस्क पर संबंधित बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) का नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के प्रदर्शित संपर्क नंबर हमेशा सक्रिय रहें, जिससे जरूरत पड़ने पर बच्चे या उनके अभिभावक तत्काल संपर्क कर सकें।

बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए योग्य महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इससे किशोरियों और बालिकाओं को अपनी समस्याएं सहज तरीके से साझा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Bihar Police Child Help Desk: शिकायत मिलने पर होगी तुरंत कार्रवाई

बिहार पुलिस के निर्देश के अनुसार, चाइल्ड हेल्प डेस्क पर बच्चों और अभिभावकों से मिलने वाली शिकायतों या सहायता के अनुरोध पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के साथ-साथ उनका उचित अभिलेख भी रखा जाएगा। इससे बच्चों से जुड़े मामलों की निगरानी और उनके निस्तारण की स्थिति को रिकॉर्ड में रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस मुख्यालय ने इन केंद्रों के कामकाज की नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की है। पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध-सह प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई और अन्य वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर के कार्यों की निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।

2 अक्टूबर तक हर थाने में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

बिहार पुलिस ने राज्य के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर स्थापित करने की समयसीमा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तय की है। सभी संबंधित जिलों को इसके अनुपालन की रिपोर्ट 5 अक्टूबर तक कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य के प्रत्येक थाने में बच्चों के लिए अलग और सुरक्षित सहायता केंद्र उपलब्ध कराने, उसे लॉकअप से अलग रखने, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने, बालिकाओं के लिए महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था बनाने पर जोर रहेगा। नियमित पर्यवेक्षण और अभिलेख संधारण के जरिए इन केंद्रों के कामकाज की निगरानी भी की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...