Homeझारखंडसरायकेला में ED की रेड, कारोबारी संजय डालमिया के घर पहुंची टीम

सरायकेला में ED की रेड, कारोबारी संजय डालमिया के घर पहुंची टीम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Saraikela: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन फर्जीवाड़े के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने शुक्रवार को सरायकेला में बड़ी कार्रवाई की है। रांची से आई ED की विशेष टीम ने सरायकेला के पटनायक टोला स्थित प्रमुख ठेकेदार और कारोबारी संजय कुमार डालमिया के आवास पर सुबह-सुबह छापा मारा। टीम के अचानक पहुंचते ही इलाके और कारोबारी जगत में हलचल मच गई।

- Advertisement -

सुबह से चल रही है घर में सघन तलाशी, खंगाले जा रहे हैं वित्तीय रिकॉर्ड

मौके पर मौजूद ED के अधिकारियों ने घर के अंदर सभी कमरों, अलमारियों और लॉकरों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। टीम मुख्य रूप से बैंकिंग लेन-देन, बैंक से लिए गए ऋण से जुड़े एग्रीमेंट और अन्य संपत्ति संबंधी कागजातों की गहराई से पड़ताल कर रही है। घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और जरूरी डिजिटल रिकॉर्ड व बैंक स्टेटमेंट एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

- Advertisement -

बैंक अधिकारियों के साथ साठगांठ कर लोन लेने और न चुकाने का आरोप

पूरा मामला झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से नियमों को ताक पर रखकर लोन हासिल करने और बाद में उसका भुगतान न करने से जुड़ा है। कारोबारी संजय डालमिया पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके गलत और अनियमित तरीके से करीब 35 करोड़ रुपये का भारी-भरकम लोन स्वीकृत कराया। इसके बाद तय शर्तों के मुताबिक बैंक का बकाया चुकता नहीं किया गया।

मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के हेरफेर के एंगल से हो रही है जांच

जांच एजेंसी ED इस बात की पड़ताल कर रही है कि बैंक से मिली लोन की इस भारी रकम को कहां खपाया गया और क्या इसमें किसी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग या शैल कंपनियों के जरिए फंड डायवर्जन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार तलाशी पूरी होने और सभी दस्तावेजों की जांच के बाद इस लोन घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। समाचार लिखे जाने तक टीम की जांच जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...