HomeझारखंडJPSC-JSSC विवाद में अब वकील की बारी!, कल CID के सामने होंगे...

JPSC-JSSC विवाद में अब वकील की बारी!, कल CID के सामने होंगे संजोय पिपरवाल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षा विवाद मामले में CID की SIT की जांच अब लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अब आयोग के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल की बारी आई है, जो कल CID के सामने पेश होंगे।

- Advertisement -

15 सितंबर को ही भेजा गया था समन

जांच टीम ने बीते 15 सितंबर को ही अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था। दरअसल परीक्षा के संचालन, इसमें कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक होने के दावों को लेकर राज्यभर में जो विवाद खड़ा हुआ था, उसी की गहराई से पड़ताल में जुटी है CID की SIT।

- Advertisement -

किन सवालों के जवाब तलाश रही है SIT?

जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश में है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान क्या हुआ, विवाद खड़े होने पर आयोग ने कौन-कौन से कानूनी कदम उठाए, और प्रशासनिक फैसले किस प्रक्रिया के तहत लिए गए। जानकारी के मुताबिक अदालती मामलों में आयोग की ओर से रखी गई दलीलों और परीक्षा से जुड़े कानूनी दस्तावेजों को लेकर संजोय पिपरवाल से सीधे सवाल-जवाब किए जाएंगे।

पत्राचार और फैसलों के समय का हो रहा मिलान

जांच टीम इस समय परीक्षा एजेंसी, आयोग के पदाधिकारियों और कानूनी सलाहकारों के बीच हुए पत्राचार तथा फैसलों के समय का बारीकी से मिलान कर रही है, ताकि पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके। SIT अब तक इस मामले में आयोग के कई अधिकारियों, परीक्षा संचालन से जुड़ी बाहरी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अधिवक्ता संजोय पिपरवाल से होने वाली इस पूछताछ में कानूनी पहलुओं से जुड़े कई अहम सवालों पर बातचीत हो सकती है, जिससे इस बहुचर्चित मामले की जांच को और दिशा मिल सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...