Homeझारखंडखूंटी में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार; 19 चोरी...

खूंटी में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti: खूंटी जिले में बाइक चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खूंटी पुलिस ने एक कथित अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 19 चोरी की मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई है।

- Advertisement -

गुप्त सूचना के बाद बनाई गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए एक जगह जुटे हैं।

- Advertisement -

सूचना का सत्यापन कराया गया। जानकारी सही पाए जाने के बाद SDPO मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

सायको और अड़की इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान गिरोह से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिलों समेत अन्य सामान मिला।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुदयाल मुंडा उर्फ पनसउ मुंडा, इसरायल पूर्ति, मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो, मसीह मुंडा, मोहन लोहार, एतवा मुंडा, समराय होरो और जयराम मुंडा उर्फ जावरा के रूप में हुई है।

अब नेटवर्क की बाकी कड़ियों की तलाश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की मोटरसाइकिलें कहां से लाई जाती थीं, फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने में कौन लोग शामिल थे और इन बाइकों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...