Homeझारखंडरांची के अपर बाजार में कई दुकानों में चोरी, 22 लाख से...

रांची के अपर बाजार में कई दुकानों में चोरी, 22 लाख से ज्यादा का कैश और सामान पार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र अपर बाजार में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस प्रमुख बाजार में चोरों ने बड़ी सेंधमारी की और लाखों रुपये की नकदी समेत कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। एक ही रात में कई दुकानों में हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यवसायियों में भारी नाराजगी और भय का माहौल है।

- Advertisement -

सुजाता प्लास्टिक और राहुल हार्डवेयर में बड़ी सेंधमारी

चोरों ने अपर बाजार स्थित सुजाता प्लास्टिक दुकान का ताला काटकर अंदर रखी 2 लाख 9 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी उड़ा ली। वहीं राहुल हार्डवेयर मार्ट में भी चोरों ने बड़ा हाथ मारा। दुकानदार के अनुसार, गल्ले में रखे 5 लाख रुपये कैश और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के कीमती हार्डवेयर सामान की चोरी कर ली गई। दोनों दुकानों को मिलाकर 7 लाख रुपये से अधिक कैश और 15 लाख रुपये का माल चोरी होने की पुष्टि हुई है। सुबह जब दुकानदार पहुंचे और शटर का ताला टूटा देखा, तो घटना का पता चला।

- Advertisement -

ASP कोतवाली और पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा, FSL ने जुटाए साक्ष्य

घटना की खबर मिलते ही ASP कोतवाली, संबंधित थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुकानों और आसपास के गलियारों का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की विशेष टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच दल ने दुकानों के काउंटरों, शटर और तालों से फिंगरप्रिंट्स के नमूने एकत्र किए हैं, जो आगे की जांच में अहम सुराग साबित हो सकते हैं।

व्यापारियों में भारी रोष, CCTV फुटेज से चोरों की तलाश तेज

अपर बाजार शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील कारोबारी इलाका है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे प्रमुख केंद्र में सुरक्षा की कमी और लगातार गश्त न होने को लेकर स्थानीय कारोबारियों ने कड़ा विरोध जताया है। राहुल हार्डवेयर के दुकानदार राजकुमार सिंह और सुजाता प्लास्टिक के संचालक राहुल समेत अन्य व्यापारियों ने प्रशासन से इलाके में रात्रि सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर माल बरामद करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास की दुकानों और चौराहों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...