Homeझारखंडचतरा मुर्गा फार्म चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; बंद खदान...

चतरा मुर्गा फार्म चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; बंद खदान से बाइक के पार्ट्स और मोबाइल बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra News: चतरा हंटरगंज थाना क्षेत्र के बिन्दयाही गांव के सागासोत स्थित मुर्गा फार्म में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावादोहर निवासी दीपक कुमार (22) और नागेन्द्र कुमार भुइयां (20) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

10 अप्रैल को चोरी हुई थी

पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल को सहेन्द्र यादव के मुर्गा फार्म से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल, इन्वर्टर-बैटरी, कांटा मशीन, तीन मोबाइल फोन और मुर्गे चोरी कर ले गए थे। घटना को लेकर BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ गुप्त सूचना को आधार बनाकर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की।

पूछताछ में सामने आई चोरी की कड़ी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर ग्राम-दुन्दु स्थित एक बंद खदान के पानी भरे गड्ढे में छिपाए गए सामान की तलाश की गई।

पुलिस को वहां से चोरी की स्प्लेंडर बाइक (JH13K-6088) के खुले हुए पार्ट्स और इंजन के अलावा एक VIVO मोबाइल बरामद हुआ।

बाइक खोलकर अलग-अलग पार्ट्स किए

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स कर दिए थे और उन्हें बंद खदान के पानी भरे गड्ढे में छिपा दिया था। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरोह से जुड़े फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...