
रांची में झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 25 सितंबर को होने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। करीब एक महीने बाद होने जा रही इस बैठक को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की तैयारी है।

कई योजनाओं पर लग सकती है मुहर
जानकारी के मुताबिक, बैठक में सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के एजेंडे भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। इनमें पथ, ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों के प्रस्ताव शामिल होने की संभावना है।

अहम मुद्दों पर भी रहेगी नजर
कैबिनेट बैठक में योजनाओं और विभागीय प्रस्तावों के अलावा राज्य से जुड़े कई मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकार की ओर से क्या अहम फैसले लिए जाते हैं।


