Homeझारखंडहजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी की मोटरसाइकिलों के...

हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ सात गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी की 17 मोटरसाइकिल, एक टोटो और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी की पुरानी घटनाओं में सक्रिय गिरोह के कुछ सदस्य दोबारा चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री और चोरी की वारदातों में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी ज्ञान रंजन और सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

- Advertisement -

पुलिस वाहन देखते ही भागने की कोशिश

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने डैम के आसपास कुछ युवकों को मोटरसाइकिल के साथ घूमते देखा। पुलिस वाहन पर नजर पड़ते ही युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी से जुड़े कई अहम सुराग मिले।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने 16 सितंबर को चरही मैदान बाजार से सुपर स्प्लेंडर चोरी करने की बात भी बताई। इस घटना को लेकर पेलावल ओपी में पहले से मामला दर्ज है।

गैराज और जंगल से बरामद हुईं चोरी की बाइक

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कई जगह छापेमारी की। करमा के एक बॉडी गैराज, डांटो के जंगल और केरेडारी इलाके के एक गैराज से चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

बरामद वाहनों में अपाची, होंडा साइन, स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, ग्लैमर और पैशन प्रो समेत अलग-अलग कंपनियों की बाइक शामिल हैं। पुलिस अब इन वाहनों का मिलान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज बाइक चोरी के मामलों से कर रही है।

कई थाना क्षेत्रों की घटनाओं से जुड़ रहे तार

प्रारंभिक जांच में बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध बड़कागांव, पेलावल, लोहसिंघना, कोर्रा, सदर, इचाक और ओरमांझी थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

ये सात आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मो. हुसैन अंसारी उर्फ दानिश, इरफान अंसारी उर्फ छोटे, मो. मुन्ना उर्फ ताहिर, तसलीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरुद्दीन अंसारी उर्फ साहिल उर्फ छोटू शामिल हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...