
Pakur News: पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से 65 वर्षीय मंजूर शेख को गिरफ्तार किया गया।

घर से गांजा के साथ कई सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक, मंजूर शेख के घर की तलाशी के दौरान 2,640 रुपये नकद, तराजू, तीन चिलम, लाइटर और गांजा पैक करने की सामग्री भी मिली है। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी
बताया गया कि एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर गांव में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी साहेब शेख मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


