Homeझारखंडरांची में अपराधियों की बनेगी प्रोफाइल, जेल से बाहर आए बदमाश भी...

रांची में अपराधियों की बनेगी प्रोफाइल, जेल से बाहर आए बदमाश भी पुलिस की निगरानी में

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

City SP Paras Rana: रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में एएसपी कोतवाली निखिल राय, एएसपी साक्षी जमुआर समेत विभिन्न डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान हाल की आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, अपराधियों की गतिविधियों और आने वाले पर्व-त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

सिटी एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर बिना देरी कार्रवाई की जाए। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनने और संज्ञेय अपराध की सूचना पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया। साथ ही अनुसंधान में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

सक्रिय अपराधियों पर रहेगी नजर

बैठक में सक्रिय और आदतन अपराधियों की प्रोफाइल तैयार करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस को ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। जेल से बाहर आए अपराधियों की भी निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया।

पुराने मामलों के निपटारे पर जोर

सिटी एसपी ने थाना स्तर पर लंबित कांडों की भी समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और जिन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, उनमें नियमानुसार आगे की कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि नए अपराधों पर रोक लगाने के साथ पुराने मामलों का समय पर निष्पादन भी जरूरी है।

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस रहेगी अलर्ट

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों की पहचान करने और वहां पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। इसके लिए स्थानीय सूचना तंत्र को भी मजबूत रखने पर जोर दिया गया।

ग्राउंड पुलिसिंग मजबूत करने का निर्देश

सिटी एसपी ने अधिकारियों से लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने और ग्राउंड पुलिसिंग को मजबूत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना को नजरअंदाज नहीं किया जाए और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आने वाले दिनों में पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...