Homeझारखंडजमीन घोटाला केस में बड़ा मोड़, हेमंत सोरेन को सोमवार तक कोर्ट...

जमीन घोटाला केस में बड़ा मोड़, हेमंत सोरेन को सोमवार तक कोर्ट में पेश होने का आदेश, शाम 4 बजे…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज एक अहम सुनवाई हुई, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन के बिंदु पर विचार किया गया। यह सुनवाई PMLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में हुई। आरोप गठित होते ही इस मामले में ट्रायल शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

- Advertisement -

समय मांगा गया, पर कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से अदालत से कुछ और समय दिए जाने की मांग की गई। बताया गया कि व्यस्तताओं और काम का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित होने में असमर्थता जताई गई थी। हालांकि अदालत ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार शाम 4 बजे तक वर्चुअल यानी VC के जरिए कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

पहले ही कई आरोपियों पर तय हो चुके हैं आरोप

इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद और अंतू तिर्की समेत कई अन्य आरोपियों पर पहले ही आरोप गठित किए जा चुके हैं। अब बारी हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की है, जिस पर आज की सुनवाई में विचार किया गया। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ED इस पूरे मामले की जांच पूरी करने के बाद पहले ही PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुका है।

गौरतलब है कि इस मामले में हेमंत सोरेन समेत कई आरोपियों की पहले गिरफ्तारी भी हो चुकी है, हालांकि फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...