HomeझारखंडCCL तोपा परियोजना में पहुंचे छह गांवों के ग्रामीण, प्रदूषण और अधिकारों...

CCL तोपा परियोजना में पहुंचे छह गांवों के ग्रामीण, प्रदूषण और अधिकारों को लेकर उठाई मांग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रामगढ़ में CCL की तोपा परियोजना के कार्यालय में छह गांवों के रैयत, विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारी के सामने अपनी पुरानी समस्याएं रखते हुए कहा कि कई मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

रोड सेल में अधिकार नहीं मिलने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में परियोजना में रोड सेल का संचालन हो रहा है, लेकिन उन्हें लाइनिंग और पार्किंग से जुड़े अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर अपनी नाराजगी परियोजना पदाधिकारी के सामने रखी और जल्द समाधान की मांग की।

- Advertisement -

प्रदूषण से खेतों पर असर का दावा

ग्रामीणों ने सेडिंग के कारण इलाके में प्रदूषण बढ़ने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रदूषण की वजह से गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही धूल और प्रदूषण का असर आसपास की खेती की जमीन पर भी पड़ रहा है और खेत धीरे-धीरे बंजर होते जा रहे हैं।

पीओ ने दिया समाधान का भरोसा

ग्रामीणों की समस्याओं को परियोजना पदाधिकारी ने गंभीरता से सुना। पीओ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर नियमों के दायरे में रहकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समस्याओं के समाधान की दिशा में हर संभव प्रयास करने की बात कही गई।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...