
koderma: कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय गायन के क्षेत्र में पहचान बना चुके गायक राकेश राजपूत ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। सांसद अन्नपूर्णा देवी ने इस संबंध में राकेश राजपूत से प्रस्ताव की जानकारी ली और आवश्यक पहल व सहयोग का आश्वासन दिया।

सहयोग के लिए जताया आभार
राकेश राजपूत की ओर से सांसद अन्नपूर्णा देवी के सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार जताया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रिया में सहयोग मिलेगा।
इस दौरान संजय शर्मा उर्फ संजू शर्मा के सहयोग के लिए भी राकेश राजपूत ने धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। सांसद अन्नपूर्णा देवी वर्तमान में कोडरमा से लोकसभा सदस्य होने के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।


