
Ranchi: रांची समेत पूरे झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली निगम ने बुधवार को बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान के लिए निगम मुख्यालय की ओर से 119 विशेष टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने राज्यभर में कुल 3510 परिसरों की जांच की।

497 जगहों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
जांच के दौरान 497 परिसरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ स्थानीय थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निगम के अनुसार, पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 96.44 लाख रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।

रांची सर्किल में सबसे ज्यादा छापेमारी
राज्यस्तरीय अभियान के दौरान रांची सर्किल में भी बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई। यहां बिजली निगम की टीमों ने 420 परिसरों पर छापेमारी की और बिजली चोरी के मामलों में 42 FIR दर्ज कराई गईं।


