Homeझारखंडकोंका गोप हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंका गोप हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro:बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोंका गोप की हत्या के मामले में उसके चचेरे साल भागीरथ गोप और भुदेव गोप को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

- Advertisement -

जमीन विवाद को बताया हत्या की वजह

एसपी वेदांत शंकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी भागीरथ गोप ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने कथित स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतक कोंका गोप के ससुर शंभु गोप की मृत्यु के बाद जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

- Advertisement -

भुदेव की मदद से हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में भागीरथ गोप ने आरोप लगाया कि इसी जमीन विवाद के चलते भुदेव गोप की मदद से कोंका गोप की हत्या की गई। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए इन बयानों और आरोपों की पुष्टि जांच की प्रक्रिया के दौरान की जानी बाकी है।

18 सितंबर को हुई दोनों की गिरफ्तारी

इस मामले में चंदनकियारी थाना के बरमसिया ओपी कांड संख्या 106/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(A) और 3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 18 सितंबर को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...